पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 26*अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। सर्वप्रथम पूर्णिया जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यालय से विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा किया गया।
संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन और माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में यूडी आईडी कार्ड बनाने के लिए 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक प्रखंड वार विशेष शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित है।
इसके आयोजन के लिए सभी प्रखंडों में पत्र प्रेषित किया जा चुका है। आयोजित शिविर में यूडी आईडी कार्ड के साथ-साथ बैट्री चालित ट्राई साइकिल तथा विभिन्न सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग हेतु निःशुल्क आवेदन और ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा।
सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में प्रतिनियुक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र का सत्यापन भी किया जाएगा।
यूडी आईडी कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए जाएंगे।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया जिले के कुल 51558 दिव्यांग जनों में से 29029 दिव्यांग जनों द्वारा यूडी आईडी पोर्टल पर आवेदन दिया गया है।
जिसमें से 23835 लोगों का यूडी आईडी कार्ड बन चुका है।
यूडी आईडी कार्ड बनने से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण शुल्क में छूट, छात्रवृत्ति का लाभ, यात्रा में रियायत रेल एवं बस यात्रा में किराया छूट, हवाई यात्रा में रियायत, रोजगार संबंधित लाभ, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क में छूट, स्वरोजगार के लिए सहायता आदि का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया।
तिथि वार प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है।
धमदाहा अस्पताल में 12 फरवरी, भवानीपुर सीएचसी में 13 फरवरी,बि कोठी सीएचसी में 14 फरवरी,रुपौली अस्पताल में 16 फरवरी, बनमनखी अस्पताल में 17 फरवरी, बायसी पीएचसी में 18 फरवरी, डगरूआ पीएचसी में 19 फरवरी, अमौर अस्पताल में 20 फरवरी,बैसा अस्पताल में 21 फरवरी, श्रीनगर पीएचसी में 23 फरवरी, के० नगर पीएचसी में 24 फरवरी, कसबा सीएचसी में 25 फरवरी, जलालगढ़ पीएचसी में 26 फरवरी, पूर्णिया पूर्व पीएचसी में 27 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन निर्धारित है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संचालित शिविर का निरंतर मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई भी योग्य लाभु छूटे नहीं।
बैठक में उप विकास आयुक्त, वरीय पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां