लखनऊ ९ फ़रवरी ६ * शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ बहुचर्चित शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड घोटाले में वांछित अभियुक्त नेकपाल सिंह उर्फ निक्की को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) लखनऊ की टीम ने किया गिरफ्तार
शाइन सिटी कंपनी ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सस्ते भूखण्ड और धन दोगुना करने जैसी आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए, लेकिन न तो भूखण्ड दिए और न ही निवेश की रकम वापस की। इसके बाद कंपनी के निदेशक और पदाधिकारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्त नेकपाल सिंह, निवासी ग्राम गागन थाना माल, लखनऊ, कंपनी के लखनऊ स्थित आर स्क्वायर, विपुल खण्ड कार्यालय में एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। यह निवेशकों को गुमराह कर कंपनी में पैसा लगवाने का काम करता था।
मुकदमा थाना गोमतीनगर में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और अपनी पहचान बदलकर हर्षित सिंह नाम से WIN-MORE रियल एस्टेट कंपनी में काम कर रहा था।
EOW टीम ने आरोपी को कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र, से गिरफ्तार किया
EOW अब आरोपी से पूछताछ कर घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*