पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 26* सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत जिलाधिकारी ने की 21 लोगों की सुनवाई:
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : सरकार के 07 निश्चय 0 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका
सम्मान- जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रू०ब०रू० हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
कुल 21आवेदनों पर सुनवाई हुई जिनमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित और प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मामलें शामिल थे।
सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
अब 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका
सम्मान- जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आम जनों के आवेदनों की सुनवाई प्रखंड एवं अनुमंडल तथा जिला स्तर पर की जा रही है।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई*
हरदोई17जुलाई26*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, चालक वाहन समेत फरार*
मथुरा 17 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 651 ग्राम गांजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*