बांदा 8 सितंबर 26*समेत पूरे बुंदेलखंड को आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री से विशेष राहत पैकेज की अपील*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*।– लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से बुंदेलखंड में बिगड़ते हालात को लेकर जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने बांदा सहित संपूर्ण बुंदेलखंड को तत्काल आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि लगातार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की मूंगफली, ज्वार, मूंग, उड़द, तिल, धान और मक्का समेत कई फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं, मकान गिरने से कई परिवार बेघर हुए हैं और जनहानि भी हुई है।
उन्होंने सरकार से प्रभावित गांवों में ग्रामवार फसल, मकान और जनहानि का सर्वे कराने, किसानों को उचित मुआवजा देने और बेघर परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मृतकों के परिजनों को राहत राशि, प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, राहत सामग्री और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी अपील की गई है।
इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और संपर्क मार्गों को तत्काल बहाल करने तथा बुंदेलखंड के लिए विशेष आपदा राहत एवं पुनर्वास पैकेज जारी करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बारिश अभी भी जारी है, ऐसे में राहत और सर्वे में देरी से नुकसान और बढ़ सकता है। सरकार को तत्काल उच्चस्तरीय हस्तक्षेप कर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए।

More Stories
🇮🇳🔥 एशिया कप में आज भारत की बेटियों का मुकाबला पाकिस्तान से! 🇵🇰
सहारनपुर5 सितंबर २६*कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला*
*बांदा 5 सितंबर 26*बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक दिवस जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के असाधारण प्रयासों को मान्यता*