पूर्णिया बिहार 5 अगस्त26*भवानीपुर में पंचायत सहयोग शिविर, विधायक कलाधर मंडल ने जीविका दीदियों को सौंपे ई-रिक्शा और दुकान सामग्री*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों की चिन्हित पंचायतों में एक साथ पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इसी कड़ी में भवानीपुर प्रखंड के सोन्दीप मिलिक पंचायत सरकार भवन में लगा शिविर चर्चा का केंद्र बना।
शिविर में रूपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कलाधर मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका से जुड़ी तीन दीदियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। श्रीमती संजीला देवी, श्रीमती गीता देवी और जसीना खातून को ₹2 लाख की लागत वाले ई-रिक्शा वितरित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ई-रिक्शा मिलने से अब ये दीदियां आत्मसम्मान के साथ आजीविका चला सकेंगी।
इसी योजना के अंतर्गत तीन अन्य जीविका दीदियों — श्रीमती केन्दूला देवी, श्रीमती बांदों देवी और श्रीमती सुलेखा देवी — को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किराना दुकान संचालन हेतु एक-एक लाख रुपये की दुकान सामग्री भी प्रदान की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों का ऑन द स्पॉट निबंधन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। अधिकारियों ने आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, कृषि और मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की बारीकियां ग्रामीणों को समझाईं।
मौके पर नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार साह, भवानीपुर के बीडीओ, सीओ, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, जीविका के बीपीएम, पंचायत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक कलाधर मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजना का लाभ सीधे पहुंचे। पंचायत सहयोग शिविर इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
बांदा 5 अगस्त 26*मवई बुजुर्ग में नाली जाम से मचा हाहाकार**घरों में भरा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर*
बांदा 5 अगस्त 26*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*
मथुरा 5 अगस्त26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक*