पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार : साइबर ठगों ने फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करवाकर श्रीनगर थाना क्षेत्र के मुखिया का मोबाइल नंबर बिना अनुमति दूसरी कंपनी में पोर्ट करा दिया। साइबर थाना पूर्णिया ने तुरंत एक्शन लेकर पीड़ित को नंबर वापस दिलाया।
26 मई 2026 को गढ़िया बलुआ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पासवान ने साइबर थाना में शिकायत की, ठगों ने APK फाइल इंस्टॉल कराकर उनका नंबर चुपचाप पोर्ट करा लिया था,
शिकायत मिलते ही साइबर थाना ने तकनीकी सहायता से काम शुरू किया, नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पोर्ट हुए सिम को वापस कराकर मुखिया को सौंप दिया गया,
पूर्णिया पुलिस ने लोगों से कहा है कि अनजान लिंक या APK ऐप बिल्कुल डाउनलोड न करें। OTP और निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें,

More Stories
कौशाम्बी 8सितंबर 26*जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश*
कौशाम्बी 8 सितंबर 26*महिला थाने में चली गोली महिला सिपाही की मौत डॉक्टरों ने किया मृत्यु घोषित
मथुरा 8 सितंबर 2026*निरंकुश लेखपाल, उप जिलाधिकारी महावन के आदेश