पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26 भाजपा जिला मंत्री आरती जयसवाल के आवास पर डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने की मुलाक़ात
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : भाजपा जिला मंत्री आरती जयसवाल के आवास पर राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के प्रति अपने समर्पण और महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी सोच को साझा किया। डॉ. धर्मशीला गुप्ता के साथ मुलाकात के दौरान पूर्णियां महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं बरारी की मेयर भी उपस्थित थीं।
इस मुलाकात के दौरान डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा और उन्हें समाज में सम्मान दिलाना होगा।
इस अवसर पर आरती जयसवाल ने डॉ. धर्मशीला गुप्ता का गुलदस्ता एवंअंग वस्त्र देकर पुरजोर स्वागत किया और उन्हें भाजपा के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. धर्मशीला गुप्ता का मार्गदर्शन और प्रेरणा हमें हमेशा मिलती रहेगी और हम उनके नेतृत्व में काम करते रहेंगे। इस मुलाकात के दौरान डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आरती जयसवाल को उनके कार्यों के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*