पूर्णिया बिहार 30 नवंबर25*यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एक शिष्यमंडल मंत्री लेशी सिंह से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एक शिष्टमंडल खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह से भेंट कर उन्हें बधाई दी।इस दौरान बिहार में नए युथ हॉस्टल्स के निर्माण पर चर्चा हुई और मंत्री म होदया को एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि केंद्र सरकार के स्कीम के तहत राज्य के विभिन्न जगहों में युथ होस्टल का निर्माण किया जाता है जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की भागीदारी होती है।उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि वर्तमान में बिहार में केवल एक युथ हॉस्टल पटना में है।सदस्यों ने मंत्री महोदया से अनुरोध किया कि राज्य के पूर्णिया, भागलपुर,कटिहार, राजगीर,आरा,सासाराम, बोधगया,मुजफ्फरपुर आदि जगहों में युथ हॉस्टल निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांग की जाय ताकि विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और बेरोजगारों को सस्ती दर में ठहरने का मौका मिल सके और पर्यटन का भी समुचित विकास राज्य में हो सके।एसोसिएशन के सदस्यों ने मंत्री महोदया को यह भी जानकारी दी कि 2008 में पूर्णिया, सहरसा, बोधगया, राजगीर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में युथ हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दी गई थी जो मूर्तरूप नहीं ले सका।मंत्री महोदया ने एसोसिएशन के शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा इस मामले को देखा जाएगा और राज्य के विभिन्न जगहों में युथ होस्टल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।उन्होंने एसोसिएशन द्वारा अपने जिला यूनिट द्वारा राज्य के विभिन्न जगहों में चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों और युवाओं के लिए ट्रैकिंग और फैमिली कार्यक्रम की सराहना की ।एसोसिएशन के राज्य सचिव सिद्धार्थ प्रताप द्वारा मंत्री महोदया को शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।शिष्टमंडल में एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष ए के बोस, राज्य सचिव सिद्धार्थ प्रताप उर्फ ऋषिजी, राज्य कोषाध्यक्ष प्रियेश रंजन, पूर्णिया यूनिट अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और जय कांत सिंह शामिल थे।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,