October 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में 'लोकतंत्र बचाओ,

पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,

पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,

अराजकता हटाओ’ महारैली, हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार।* बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीमांचल की सियासी जमीन पर भाजपा शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 4 नवंबर 2026 को पूर्णिया प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

*4 जिलों से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता*
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस पदयात्रा में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। पार्टी का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी प्रमंडल स्तरीय पदयात्रा होगी।

*जिला स्कूल से RN साह चौक तक पदयात्रा का रूट*
पदयात्रा का शुभारंभ पूर्णिया जिला स्कूल मैदान से होगा। इसके बाद यात्रा जेल चौक, आस्था मंदिर होते हुए RN साह चौक तक पहुंचेगी। पूरे रास्ते में कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने का संदेश देंगे।

*असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और मंत्री दिलीप जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि*
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख पदाधिकारी भी पदयात्रा में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

*कार्यकर्ताओं में जोश, जिलाध्यक्ष ने की सफल बनाने की अपील*
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्णिया जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा प्रमंडल स्तर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें चारों जिलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Taza Khabar