पूर्णिया बिहार 3 मई 26* किशनगंज में ‘रौब’ पर लगाम: निजी गाड़ियों पर ‘प्रेस-पुलिस’ लिखने वालों पर गिरेगी गाज, 7 दिन की मोहलत
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक पूर्णिया डिविजन बिहार
*किशनगंज, पूर्णिया बिहार ।* निजी वाहनों पर ‘प्रेस’ या ‘पुलिस’ लिखकर रौब गांठने वालों की अब खैर नहीं। जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के महानंदा सभागार में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई।
बैठक में सख्त निर्देश दिया गया कि अब कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन पर ‘पुलिस’, ‘प्रेस’, ‘आर्मी’ या किसी भी विभाग का नाम अंकित नहीं कर सकेगा। प्रशासन ने ऐसे सभी वाहन मालिकों को एक सप्ताह के भीतर नेम प्लेट हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
*दुरुपयोग रोकने के लिए फैसला*
डीएम विशाल राज ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग निजी वाहनों पर ‘प्रेस’ या ‘पुलिस’ लिखकर नियमों की अनदेखी करते हैं और टोल टैक्स से लेकर जांच तक में फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इससे विभाग की छवि भी खराब होती है। इसी दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा के बाद भी अगर किसी वाहन पर ऐसी प्लेट पाई गई तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्त भी हो सकता है।
प्रशासन ने मीडिया से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और जनहित में लोगों को जागरूक करें।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*