पूर्णिया बिहार 3 मई 25* पुलिस की कार्रवाई।
103 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना रात्रि गश्ती पदाधिकारी को गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि राजा घोष, पिता स्व० प्रदीप घोष, सा० बेलौरी, गोपालगंज, वार्ड नं0 43, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णियाँ अपने घर के सामने झाड़ी में विदेशी शराब छुपा कर रखा है और खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल जब बेलौरी गोपालगंज, वार्ड नं0 43 स्थित प्रदीप घोष के घर के पास पहुँची तो पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजा घोष, पिता स्व० प्रदीप घोष, सा० बेलौरी, गोपालगंज, वार्ड नं0 43, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति एवं घर के आस-पास की तलाशी लेने पर झाड़ियों में छुपाकर रखा गया कुल-103 लीटर विदेशी शराब एवं व्यक्ति के पास से एक मोबाईल एवं नकद 16,500/- रूपये बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब, नकद एवं मोबाईल को जप्त करते हुए अभियुक्त राजा घोष, पिता स्व० प्रदीप घोष, सा० बेलौरी, गोपालगंज, वार्ड नं0 43, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही है
More Stories
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*मोजाहिदपुर थानान्तर्गत 209 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
मुजफ्फरनगर 15 अक्टूबर 26 चर्चित यूट्यूबर आतिफ का पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी,,,
मुजफ्फरनगर 15 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर को मिला नया जिला जज, राजीव कुमार पांडे संभालेंगे न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी