August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,

पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,

पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल संघ, पूर्णिया द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय डीएसए मैदान स्थित खेल संघ के कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष गौतम वर्मा ने बिहार सरकार की खेल मंत्री माननीया श्रेयसी सिंह द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया, जिससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में संघ के संरक्षक नीलम अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने देश के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘हॉकी के जादूगर’ के रूप में अपनी पहचान बनाई।

*25 खिलाड़ी और 5 कोच हुए सम्मानित*

समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान रहा। फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, क्रिकेट, शतरंज, हॉकी, ताइक्वांडो, बेसबॉल सहित अन्य खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले कुल 25 खिलाड़ियों और 5 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले पांच प्रशिक्षकों में रीना बाखला, आदित्य झा, दिलीप कुमार सिन्हा, सुशील कुमार और मुसब्बर अहमद शामिल थे।
सभी खिलाड़ियों को विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अचिंतो कुमार बॉस, आदेश सिंह, अवनीश कुमार, मनोज सिंह, आलोक लोहिया, अमरनाथ झा, अजय कुमार, अमित कुमार मुनमुन, भारत राम, देवदास, रंजन सिंह, सिद्धार्थ प्रताप और उपेंद्र सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शौर्य राय ने भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सुमित प्रकाश और एम. रहमान ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमित प्रकाश ने किया।

Taza Khabar