पूर्णिया बिहार 28 मई 25*सांसद पप्पू यादव के हाथों सम्मानित हुए बिहार पुलिस में सफल 32 अभ्यर्थी
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णियाँ कॉलेज परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान पूर्णियाँ के लोकप्रिय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के हाथों बिहार पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए 32 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया तथा इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि पद पर आसीन होकर सेवा देने के क्रम में घूस लेकर काम करने और अन्य तरह के भ्रष्टाचार से बचने का संकल्प लें।
सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ही देश और समाज की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि आज इन होनहार युवाओं ने कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी कठिनाई पार की जा सकती है।
सांसद ने यह भी कहा कि वे युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने को हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपेक्षा जताई कि वे सेवा में आने के बाद समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख प्रशिक्षक डिफेंस ट्रेनर श्री मनोहर कुमार को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुशासन ने दर्जनों युवाओं को उनके सपनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ऐसे सभी कोच और मार्गदर्शकों को समाज का सच्चा निर्माता बताया। इस मौके पर प्रतिनिधि अफरोज आलम,सांसद प्रवक्ता राजेश यादव,, ई सुनिल यादव, ई सुनिल यादव, करण यादव, संगम

More Stories
कानपुर29जून26*कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
फिरोजाबाद29जून26* तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत
लखनऊ29जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें