पूर्णिया बिहार 28 मई 25* वाहन जांच के क्रम में ,3,47,500 रुपया के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के सरसी थाना के स०अ०नि० सूरज कुमार रात्रि गश्ती के दौरान लिबरी पुल के पास वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में बनमनखी के तरफ से आने वाली ट्रक के चालकों के द्वारा बताया गया कि कुसहा पुल के पास उजला रंग के एक वेगनार कार से आने जाने वाले वाहनों को पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस सूचना पर पु०अ०नि० राजकुमार ठाकुर सूचना के सत्यापन हेतु निर्मल ढाबा के पास पहुँचे तो वहाँ एक ट्रक के पीछे एक उजला रंग का वेगनार कार लगा पाया। कार के अन्दर बैठे व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर कार से उतर कर इधर उधर टहलने लगे। शक होने पर तीनों व्यक्तियों को कार सहित थाना ला कर नाम पता पुछा गया तो तीनो ने अपना नाम क्रमशः 01. मो० तौहिद उम्र 23 वर्ष, पिता मो० तस्लीम, सा० परिहारपुर वार्ड नं0 11 थाना बैजनाथपुर जिला सहरसा, 02. मो० नौशाद, उम्र 30 वर्ष, पिता मो० अमरूल, सा० धनचोहा वार्ड नं0 08 थाना बैजनाथपुर जिला सहरसा, 03. मो० शाहरूख, उम्र 26 वर्ष, पिता मो० अमीर, सा० सबैला चौक दिधरा वार्ड 16. थाना घैलाढ, जिला मधेपुरा बताये। इन लोगो के कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर से एक लोडेड देशी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस एवं 3,47,500 रूपया नकद एवं तीनो व्यक्तियों के पास से एक-एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। बरामद सभी सामानों को जप्त करते हुए पकड़ाये तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्रवाई में सरसी थाना के पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों की भूमिका प्रसंशनीय एवं सराहनीय रही है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया