पूर्णिया बिहार 27मई 25*नशे के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस की करवाई,213 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । जिले के मुफस्सिल थाना संध्या गश्ती पदाधिकारी के द्वारा एन०एच० 31, पनोरमा के पास गुदरी टोला जानेवाले रास्ते के सामने, बेलौरी से पूर्णियाँ जीरोमाईल की ओर जानेवाले वाहनों की जाँच की जा रही थी। वाहन जाँच के क्रम में एक कार को वाहन जाँच हेतू रूकने का ईशारा किया गया परंतु कार चालक कार सहित भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये चालक एवं सवार अन्य तीन व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना अपना नाम क्रमशः 1. अब्दुल बासीत, उम्र 23 वर्ष, पिता मो० नजामुद्दीन, सा० महसेली, गितवास, थाना बौसी (रानीगंज), जिला अररिया 2. रवि मल्लिक, उम्र 24 वर्ष, पिता नारायण मल्लिक, सा० अररिया, थाना अररिया सदर, जिला अररिया, 3. महताब आलम, उम्र 27 वर्ष, पिता केशर आलम, सा० रूपौली, थाना अररिया R.S., जिला अररिया एवं 4. शहनवाज अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पिता रूस्तम अंसारी, सा० रजौखर बाजार, थाना अररिया R.S., जिला अररिया बताया। तत्पश्चात सभी व्यक्तियों एवं कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से कुल-213 ग्राम स्मैक, एवं व्यक्तियों के पास से चार मोबाईल, नकद-3,000 /- रुपये, बरामद किया गया। बरामद स्मैक, मोबाईल, नकद एवं कार को जप्त करते हुए पकड़ाये चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें