*नई दिल्ली28मई25*वैदिक संस्कृति पंचांग🌸 ॥*
*☘️☘️श्री गणेशाय नमः ☘️☘️*
*दिनाँक–🌻* 28 मई 2025
*दिन—🌻* बुधवार
*सूर्योदयास्त—🌻* सूर्यास्त (बुधवार)- 7:03अपराह्न , सूर्योदय(गूरुवार)-5:27 पूर्वाह्न
*सम्वत— 🌻* 2082 *सिद्धार्थ* नाम संवतसर , ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ मास ,शुक्ल पक्ष , *द्वितीया* तिथि,दिन मे तथा रात्रि में 1:57 वजे तक तत्पश्चात *तृतीया* तिथि।
*नक्षत्र—🌻* मृगशिरा नक्षत्र दिन मे रात्रि मे 12:30 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र ।।
*योग—* 🌻 धृति योग दिन मे तथा शाम 7:08 वजे तक तत्पश्चात शूल योग।।
*करण— 🌻* वालव करण दिन मे 3:28 वजे तक तत्पश्चात कौलव करण ।
*चन्द्रमा—🌻* वृष राशि मे दिन मे 1;37 बजे तक तत्पश्चात मिथुन राशि में।।
*अभिजित महूर्त—* 🌻आज ❌नही है।।
*राहू काल—🌻* आज दिन मे 12:15 बजे से 1:57 बजे तक।
*दिशाशूल—🌻* उत्तर दिशा
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
आज -🌻आज *ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया* तिथि है।करवीर ब्रत, चन्द्रदर्शन।।
👉आज *वीर सावरकर जयंति* है।।
👉आज— बुधवार है।आज *श्री गणेश जी की उपासना, पूजा , व्रत* इत्यादि करना चाहिये।
सुमंगलम्
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️
✍ आचार्य प० कृष्णकांत पाठक
ज्योतिषाचार्य(लब्ध स्वर्णपदक)
मां सरस्वती ज्योतिष संस्थान .
आरौन म० प्र०473101
📞मो० 6261199596
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*॥ 🌹गोचर ग्रहा:🌹 ॥*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
सूर्य 🌻 वृष
चंद्र 🌻 वृष
मंगल 🌻 कर्क(उदित)
बुध 🌻 वृष(उदित)
गुरु 🌻 मिथुन(उदित)
शुक्र 🌻 मीन(उदित)
शनि 🌻 मीन( उदित)
राहु 🌻 कुंभ
केतु 🌻 सिंह
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*॥🌻आज का राशिफल 🌻॥*
बुधवार 21 मई 2025
➖➖➖➖➖➖➖➖
मेष🐐
आज के दिन भी आपकी इच्छाओ के विपरीत कार्य होने से निराश रहेंगे। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। टाल मटोल की वृति भी नुक्सान करा सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। व्यर्थ की बहस से बचें।
वृष🐂
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे ।धन की प्राप्ति थोड़े विलम्ब से होगी। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन👫
आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उदासीनता रहेगी।
कर्क🦀
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारो की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है।
सिंह🦁
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे। परिजनों का व्यवहार परेशान कर सकता है।
कन्या👩
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण शर्मिंदगी देखनी पड़ेगी।
तुला⚖️
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे।
वृश्चिक🦂
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे।
धनु🏹
आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला है। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। धन के दृष्टिकोण से दिन मायूस करेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में असमर्थ रहने से अशांति बढ़ेगी।
मकर🐊
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा।
कुंभ🍯
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगो से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करे अन्यथा विवाद हो सकता है।
मीन🐳
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। लापरवाही न करे।
*🌹आपका दिन शुभ हो 🌹*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
✍️ आचार्य प०कृष्णकांत पाठक ज्योतिर्विद्
🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹🌱🌹

More Stories
*बांदा 27 जून 26*हिसार में बंधुआ बनाए गए 58 मजदूर मुक्त, यूपी-एमपी के बच्चे और महिलाएं भी शामिल –
बांदा 27 जून 26*के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा और प्रबुद्ध जन:*
बांदा 27 जून 26*तुलसी शाखा बांदा में मनाया गया हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई पुष्पांजलि*