November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*

पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*

पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26* विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*

*देश में छठा, बिहार में पहला नंबर, जन शिकायत निवारण में भी दूसरा स्थान*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया जिले ने विकास कार्यों, सरकारी विभागों की कार्यशैली और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में शानदार सफलता हासिल कर पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान बना ली है,

शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी मीटिंग हॉल में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें जिले की विकास प्रगति और विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सदर एसडीपीओ भी मौजूद रहे,

*शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में बेहतरीन प्रदर्शन*

जिला पदाधिकारी ने बताया कि अप्रैल से जून 2027 की रैंकिंग में पूर्णिया ने देशभर में छठा और बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे अहम पैमानों पर जिले के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है,

स्वास्थ्य विभाग की सितंबर और अक्टूबर की रैंकिंग में पूर्णिया लगातार दूसरे माह बिहार में पहले स्थान पर रहा। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज, जांच और मुफ्त दवाओं की उपलब्धता इस सफलता की मुख्य वजह बनी है।

*राजस्व और जन शिकायतों में भी बड़ी छलांग*

उन्होंने बताया कि लोक शिकायत निवारण कानून के तहत अक्टूबर की रैंकिंग में पूर्णिया ने राज्य में दूसरी पोजीशन हासिल की है, इसी तरह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की रैंकिंग में भी जिला 20वें स्थान से नीचे से तरक्की करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। जमीन के दाखिल-खारिज, मापी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार निगरानी की जा रही है,

*उद्योगपतियों और आम लोगों के लिए विशेष व्यवस्था*

उद्योगपतियों की सुविधा के लिए हर शुक्रवार बियाडा कार्यालय में शाम चार से पांच बजे तक संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र और श्रम विभाग के अधिकारी बिजली, लेबर सेस और औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे,

इसके अलावा हर सोमवार और शुक्रवार को अधिकारी जन शिकायतों के निवारण के लिए अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे, हर माह की 10 तारीख को मनाए जाने वाले पेंशन डे के अवसर पर करीब 12 हजार परिवारों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ पहुंचाया गया, जबकि 102 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी बांटी गईं,

*नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शहर में सुरक्षा सख्त*

सदर एसडीपीओ ने बताया कि पिछले एक माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान करीब डेढ़ किलो स्मैक, 31 लीटर कोडीन और 3011 किलो गांजा बरामद किया गया, कार्रवाई के दौरान 10 लाख 21 हजार 780 रुपये नकद बरामद हुए, जबकि बैंक खातों में मौजूद 10 लाख 97 हजार रुपये फ्रीज कराए गए। 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जो तीन मामलों में वांछित था,

उन्होंने कहा कि आदतन अपराधियों के खिलाफ 19 लोगों पर कार्रवाई का प्रस्ताव एसडीएम कार्यालय भेजा गया है। शहरी इलाकों में सुरक्षा के लिए 50 मोटरसाइकिलों पर 100 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई है, जबकि बैंकों, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं, अवैध सायरन, ब्लैक फिल्म और बिना अनुमति नंबर प्लेट के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है,

अंत में जिला पदाधिकारी ने पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग और रचनात्मक रिपोर्टिंग की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों की भूमिका प्रशासन और जनता के बीच संपर्क को मजबूत बनाने में अहम है,

Taza Khabar