November 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 26 *संविधान दिवस पर मुख्तारखाना में परिचर्चा आयोजित, अधिवक्ताओं ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प*

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 26 *संविधान दिवस पर मुख्तारखाना में परिचर्चा आयोजित, अधिवक्ताओं ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प*

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 26 *संविधान दिवस पर मुख्तारखाना में परिचर्चा आयोजित, अधिवक्ताओं ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प*

*संविधान सर्वोपरि, उसका पालन करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व – अधिवक्ता*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार / संविधान दिवस के अवसर पर मुख्तारखाना में अधिवक्ताओं द्वारा एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की, जबकि मंच संचालन रजनी शाह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के पाठ एवं संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों की रक्षा की शपथ के साथ हुआ।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए विद्वान अधिवक्ता राजकुमार झा ने कहा कि संविधान सर्वोपरि है और उसका पालन करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। अधिवक्ता सुशील चंद्र झा ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है और प्रत्येक भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।
अधिवक्ता गौतम वर्मा ने संविधान को देश की आत्मा और अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे। अधिवक्ता बबीता चौधरी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं। वहीं अधिवक्ता के.के. वर्मा ने संविधान की गरिमा एवं उसकी रक्षा को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक कार्यकर्ता गुप्तेश कुमार एवं राकेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि यहां के अधिवक्ता प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाते हैं। इस आयोजन में शामिल होकर उन्हें भी संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में अधिवक्ता अंजली श्रीवास्तव, सुशील कुमार, मनोज झा, प्रवीण पासवान, संजीव सिन्हा, जयंत चौधरी, राजेश झा सहित रंजन सिंह एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता प्रेरणा प्रियदर्शनी ने किया। कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और विधि के शासन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हुआ।

Taza Khabar