March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26* पूर्णिया में जोश-खरोश के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26* पूर्णिया में जोश-खरोश के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिव

पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26* पूर्णिया में जोश-खरोश के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिनी की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार , पूर्णिया में 77वां गणतंत्र दिवस जोश-खरोश के साथ मनाया गया, प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली, इस मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह, एडीएम रवि राकेश, नगर निगम के महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पूर्णिया रंगभूमि मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मंत्री ने थाना अध्यक्षों एवं अच्छे काम करने वाले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला पदाधिकारी कार्यालय में, पुलिस अधीक्षक स्वीटी शेरावत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, जिला जज कन्हैया जी चौधरी ने व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में और अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली,
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सामूहिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासन और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया,

Taza Khabar