कानपुर देहात 26 जनवरी 26*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का आपदा मित्र स्वयंसेवक सेवकों के साथ संवाद*
दिनांक 26.01.2026 को सायं 03:00 बजे माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा आपदा मित्र स्वयंसेवक सेवकों के साथ एक ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय ने आपदा मित्रों द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से चयनित कुल 100 आपदा मित्रों एवं आपदा सखियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि आपदा मित्र स्वयंसेवक कठिन परिस्थितियों में त्वरित राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनका योगदान अनुकरणीय है।
उन्होंने यह भी कहा कि आपदा मित्र योजना के माध्यम से प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से आपदा के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है। साथ ही, भविष्य में इस योजना को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
ऑनलाइन कार्यक्रम में जनपद से दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) / प्रभारी अधिकारी (दैवीय आपदा), अश्वनी वर्मा, आपदा विशेषज्ञ, होमगार्ड आपदा मित्र, एवं आपदा मित्र स्वयंसेवक कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपदा मित्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित भारत की कामना के साथ किया गया।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*