पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 ‘विपक्ष महिला विरोधी’: नारी शक्ति वंदन पर भाजपा नेत्री सीमा झा का हमला*
पूर्णिया डिविजन बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
*पूर्णियां बिहार।* नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में गिराने के विपक्ष के रवैये पर भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है, गुरुवार को शिवाजी कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने भाजपा नेत्री इंदु सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई,
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सीमा झा ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया, उन्होंने कहा कि जो दल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिराने की कोशिश कर रहे हैं, उनका असली महिला विरोधी चेहरा जनता के सामने आ गया है,
सीमा झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम किया है, लेकिन विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं,
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं को भागीदारी दी है। नारी शक्ति वंदन कानून लागू होने से देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में सीधा अधिकार मिलेगा, विपक्ष का विरोध बताता है कि वह महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है,
प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री इंदु सिंह समेत महिला मोर्चा की श्रीमती तारा साह, मीनाक्षी सिन्हा , महिला उपाध्यक्ष आरती जयसवाल, ललित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, मोनिका पहुजा, जिला महामंत्री, नीतू सिंह जिला महामंत्री, पिंकी सिंह जिला मीडिया प्रभारी, इंदू सिंह रूबी सेठिया केअलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अपराध पर लगाम के लिए SSP का मास्टर स्ट्रोक, रात में शुरू हुई “सुपर-पेट्रोलिंग*
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों को दूसरी किस्त जारी, डीएम अंशुल कुमार का बड़ा बयान कोई भी पीड़ित नहीं छूटेगा*
बदायूं12अक्टूबर 26*बदायूं में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान।