पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों को दूसरी किस्त जारी, डीएम अंशुल कुमार का बड़ा बयान कोई भी पीड़ित नहीं छूटेगा*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार , बिहार सरकार के बाढ़ राहत पैकेज के द्वितीय चरण के तहत आज पूर्णिया जिले में भी राशि वितरण किया गया। इसको लेकर पूर्णिया के जिला अधिकारी *अंशुल कुमार* ने बड़ा बयान दिया है,
डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि *सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति छूट नहीं पाए और सभी को सरकारी राशि का लाभ प्राप्त हो,*
उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि *सूखा राशन, पॉलीथिन शीट और मेडिकल कैंप* जैसी सभी व्यवस्थाएं बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की गई थीं।
डीएम ने कहा कि *बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का जीवन कैसे बेहतर हो, इस दिशा में सरकार हमेशा सोचती है।*
*दूसरे चरण में 2896 परिवारों को मिली राहत*
बताते चलें कि दूसरे चरण में आज पूर्णिया जिले में *2896 परिवारों को 2 करोड़ 2 लाख 72 हजार* की राशि दी गई है। वहीं पहले चरण में पूर्णिया जिले में *23866 परिवारों को 16 करोड़ 70 लाख 62 हजार* की राशि दी गई थी।
जिले में कुल अब तक *26762 बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को लगभग 18 करोड़ 72 लाख से अधिक* की सहायता राशि दी जा चुकी है।
*पीड़ित परिवारों ने जताया आभार, प्रशासन अलर्ट मोड पर*
राशि मिलने के बाद बाढ़ पीड़ित परिवारों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई पात्र परिवार अब भी छूट गया है, तो वह तुरंत अपने अंचल कार्यालय या जिला आपदा शाखा से संपर्क करे। प्रशासन की पूरी टीम ग्राउंड पर अलर्ट मोड पर है ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके।
*सरकार का संकल्प – आखिरी पीड़ित तक मदद*
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे बिहार में बाढ़ राहत का वितरण युद्धस्तर पर किया जा रहा है, पूर्णिया जिला प्रशासन ने भी यह सुनिश्चित किया है कि पारदर्शिता के साथ हर पात्र लाभुक के खाते में सीधे DBT के माध्यम से राशि भेजी जाए।
पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों को दूसरी किस्त जारी – 2896 परिवारों को 2 करोड़ से अधिक की राशि मिली , DM अंशुल कुमार का बयान – सरकार का प्रयास, एक भी पीड़ित न छूटे , पूर्णिया में अब तक 26762 बाढ़ पीड़ित परिवारों को 18 करोड़ से ज्यादा की मदद,
More Stories
बदायूं12अक्टूबर 26*बदायूं में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान।
वाराणसी 12 अक्टूबर 26*कन्हैया लाल केसरी बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, आज खातों में आएंगे 7 हजार*