पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26* पटना में जनगणना-2027 पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : 23 फरवरी 2026 बिहार की राजधानी पटना में स्थित अधिवेशन भवन में जनगणना-2027 पर केंद्रित राज्यस्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत ने की।
इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सह स्टेट नोडल ऑफिसर जनगणना श्री सीके अनिल, अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री बी राजेंदर, प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, श्रीमती वंदना प्रेयसी, सचिव श्री जय सिंह, जनगणना निदेशालय के निदेशक श्री एम रामचंद्रडु, श्री सुभाष दास गुप्ता DRG (नई दिल्ली) समेत सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी एवं सभी नगर आयुक्त उपस्थित रहे
इस सम्मेलन का उद्देश्य जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा करना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देना था। जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक और दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा

More Stories
कानपुर नगर 10अप्रैल 26*भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आवाहन पर आन्दोलनात्मक कार्यक्रम
कौशाम्बी 10 अप्रैल 2*कशिया पूर्व ग्राम में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*
अनूपपुर 10 अप्रैल 26*कोतमा में चार मंजिला अग्रवाल लॉज के अचानक ढह जाने कि मैजिस्ट्रीरियल जाँच 17 अप्रैल को