‘पूर्णिया बिहार 23 अप्रैल26 बिहार सरकार राम भरोसे, अफसर-नेता मौज में, जनता बेहाल’:
वैश्य महासम्मेलन के अनिल साहा ने दी चेतावनी*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णियां बिहार ।* अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संगठन अनिल कुमार साहा ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। प्रेस बयान जारी कर अनिल कुमार साहा ने कहा कि पिछले 4 महीने से सरकार का कामकाज ठप है। दफ्तरों में अफसर-कर्मचारी नदारद हैं और गरीब जनता फाइल लेकर दर-दर भटक रही है।
अनिल कुमार साहा ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालयों में सीओ और राजस्व कर्मचारी महीनों से गायब हैं। जमीनी विवाद के केस पेंडिंग पड़े हैं। पूछने पर जवाब मिलता है ‘हड़ताल पर हैं’। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं कर रही? जनता के टैक्स पर अफसर ऐश कर रहे हैं और जनता वॉलीबॉल की तरह इधर-उधर पास हो रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अनिल कुमार साहा ने कहा कि वे अपने बेटे का राजनीतिक भविष्य संवारने में लगे हैं। उन्हें Z-प्लस सुरक्षा दी जा रही है। क्या बिहार में और कोई काबिल युवा नहीं है? क्या रानी के पेट से ही राजा पैदा होगा?
अनिल कुमार साहा ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है। कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं हैं। वोट के लिए जीविका दीदियों में 10-10 हजार बांटकर खजाना खाली कर दिया गया। अब 12 हजार करोड़ का लोन लेने के लिए विश्व बैंक के दरवाजे पर खड़े हैं।
शराबबंदी पर बोलते हुए अनिल कुमार साहा ने कहा कि इसने युवाओं को सूखे नशे की तरफ धकेल दिया है। क्राइम बढ़ रहा है। पुलिस बेलगाम है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और भोली-भाली जनता पिस रही है।
अनिल कुमार साहा ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते अफसर-नेता जनता की सेवा नहीं करेंगे तो बिहार बड़े जन आंदोलन की तरफ बढ़ेगा।
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव
मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मथुरा 19 सितंबर 26*किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट