April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26* टोटो से 1.194 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26* टोटो से 1.194 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26* टोटो से 1.194 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णिया/किशनगंज।* अनगढ़ थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टोटो सहित 1.194 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों – भाषा उम्र 40 वर्ष पिता हलीमउद्दीन निवासी भगाल वार्ड नं-09 थाना कोचाधामन जिला किशनगंज, अख्तर हुसैन उम्र 41 वर्ष पिता स्व0 खैरात अली निवासी शहनगरा वार्ड संख्या 6 थाना कोचाधामन जिला किशनगंज तथा मोहम्मद जलाल उम्र 40 वर्ष पिता मोहम्मद समसुल निवासी घटारो वार्ड संख्या 2 थाना रौटा जिला पूर्णिया – को मौके से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनगढ़ थाना को सूचना मिली थी कि टोटो के माध्यम से गांजे की एक बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे एक टोटो को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखा गया 1.194 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टोटो तथा तीनों अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आशंका है कि मोबाइल के जरिए ही तस्करी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल का सीडीआर और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त अंतरजिला गिरोह के सदस्य हैं। किशनगंज और पूर्णिया जिले के बॉर्डर इलाके से गांजे की खेप लाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने अनगढ़ थाना की टीम को इस कार्रवाई के लिए शाबासी दी है और कहा है कि नशे के कारोबार पर पूर्णिया पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Taza Khabar