June 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 21 मई 26 *पूर्णिया यूनिवर्सिटी में UG 2026-30 दाखिले जोरों पर, 17,553 आवेदन मिले*

पूर्णिया बिहार 21 मई 26 *पूर्णिया यूनिवर्सिटी में UG 2026-30 दाखिले जोरों पर, 17,553 आवेदन मिले*

पूर्णिया बिहार 21 मई 26 *पूर्णिया यूनिवर्सिटी में UG 2026-30 दाखिले जोरों पर, 17,553 आवेदन मिले*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 CBCS के तहत नामांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शनिवार शाम 6 बजे तक कुल 17,553 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिए हैं। सबसे ज्यादा क्रेज आर्ट्स के विषयों को लेकर है। पॉलिटिकल साइंस में 2,490 और इतिहास में 3,895 आवेदन अब तक आ चुके हैं।

*2 जून तक बिना लेट फीस के मौका*
विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 जून 2026 है। छात्रों से अपील की गई है कि अंतिम दिन की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें।

*कम फीस में दो विषय चुनने की सुविधा*
पूर्णिया विश्वविद्यालय की खास बात यह है कि यहां का नामांकन शुल्क दूसरे नए विश्वविद्यालयों के मुकाबले काफी कम है। इस बार नामांकन समिति ने छात्रों को राहत देते हुए एक ही फीस में दो विषय चुनकर फॉर्म सबमिट करने की छूट दी है। साथ ही सलाह दी गई है कि छात्र अपने चुने हुए विषय के लिए घर के नजदीकी कॉलेजों को प्राथमिकता में जरूर रखें। फिलहाल दाखिला पोर्टल बिना किसी रुकावट के काम कर रहा है।

*छुट्टियों के कारण मार्कशीट में दिक्कत*
हेल्पडेस्क को छात्रों ने बताया कि रविवार और बकरीद की छुट्टी के चलते कई कॉलेजों से मार्कशीट नहीं मिल पा रही है। वहीं 12वीं की वेब कॉपी पर प्राचार्य के हस्ताक्षर न होने से भी फॉर्म भरने में देरी हो रही है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि दस्तावेज जल्द जुटाकर समय पर आवेदन कर दें।

Taza Khabar