June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल : लूट की साजिश रच रहे 3 बदमाश लोडेड कट्टे के साथ धराए, 2 फरार

पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल : लूट की साजिश रच रहे 3 बदमाश लोडेड कट्टे के साथ धराए, 2 फरार

पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल : लूट की साजिश रच रहे 3 बदमाश लोडेड कट्टे के साथ धराए, 2 फरार

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिनी की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णिया बिहार : 20 अप्रैल की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बनमनखी थानांतर्गत बर्फ फैक्ट्री से मखनाहा जाने वाले रास्ते में पुल के पास दो मोटरसाइकिल के साथ 5-6 लोग बैठे हुए हैं और लूटपाट की योजना बना रहे हैं।
उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत महोदया, पूर्णिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में पु.नि.-सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार बनमनखी, पु.अ.नि. ऋषि यादव, स.अ.नि. संजीव कुमार एवं सशस्त्र बल सि./906 निर्भय नारायण झा, सि./296 इन्द्रजीत कुमार शामिल थे।
टीम बर्फ फैक्ट्री से मखनाहा जाने वाले रास्ते में पुल के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां बैठे व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से 3 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक अपाचे मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति भागने में सफल हो गए।
नियमानुसार तलाशी लेने पर पकड़ाए व्यक्तियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, लोडेड गोली जिसके पेन्दे पर 08mm KF खुदा हुआ है, 3 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
ये लोग पूर्व में भी आपराधिक सिंडिकेट बनाकर सदर थाना व मरंगा थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
*मोहम्मद मन्नान*, उम्र 23 वर्ष, पिता मोहम्मद इम्तेयाज अंसारी, साकिन मखनाहा अंसारी टोला, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया।
*मोहम्मद जावेद आलम*, उम्र 22 वर्ष, पिता मोहम्मद अज़ीज़ आलम, साकिन मिल्की तमीज टोला, वार्ड नं. 10, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया।
*मोहम्मद इश्तेयाक*, उम्र 23 वर्ष, पिता मोहम्मद जैनुद्दीन, साकिन रामपुर, वार्ड नंबर 8, थाना के. नगर, जिला पूर्णिया।
चौथा नामजद अभियुक्त मोहम्मद कल्लु, पिता शफरूल अंसारी, साकिन धरहरा अंसारी टोला, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Taza Khabar