अनूपपुर 21 अप्रैल 26*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. अवधेश कुमार शुक्ल ने संभाला कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार*
अनूपपुर ( ब्यूरो राजेश शिवहरे) अमरकंटक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर प्रो.अवधेश कुमार शुक्ल विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक वे इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
प्रो. शुक्ल शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं,शोध कार्यों और समर्पित शैक्षणिक योगदान के लिए विख्यात हैं। विश्वविद्यालय परिवार में वे एक सर्वमान्य और लोकप्रिय प्राध्यापक के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
पदभार ग्रहण करते हुए प्रो. शुक्ल ने नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “मानव जीवन दूसरों की सेवा के लिए बना है। पद बड़ा नहीं होता, कार्य बड़ा होता है। हम किसी भी पद पर रहें, हमारा मुख्य ध्येय मानव सेवा होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में सभी विद्यार्थी उनके लिए अपने बच्चों के समान हैं और वे स्वयं को उनका अभिभावक मानते हैं।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने प्रो. शुक्ल को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रो. शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया

More Stories
नई दिल्ली31 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर31जुलाई26*गोविंद नगर में ऑटो चालक पंकज पर पत्नी की हत्या का आरोप
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!