पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल 26 *मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मौलाना गुलाम रसूल बलियावी की शिष्टाचार मुलाकात, अल्पसंख्यक मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णिया बिहार ।* अक़लियती कमेटी बिहार प्रदेश के चेयरमैन हज़रत मौलाना ग़ुलाम रसूल बलियावी ने सोमवार को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से उनके सरकारी आवास 1, अणे मार्ग पर शिष्टाचार मुलाकात की।
नीतीश कुमार जी के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले श्री सम्राट चौधरी से यह मौलाना बलियावी की पहली औपचारिक मुलाकात थी। इस अवसर पर मौलाना बलियावी ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लगभग 25 मिनट चली इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने, शिक्षा व्यवस्था और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक व सार्थक चर्चा हुई। मौलाना बलियावी ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में स्कूल-कॉलेजों की स्थिति, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और कौशल विकास योजनाओं के विस्तार पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर राज्य सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं को और गति दी जाएगी।
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना ग़ुलाम रसूल बलियावी ने कहा, “बिहार में नई सरकार का गठन एक ऐतिहासिक कदम है। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष माननीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा खींची गई विकास एवं भाईचारे की लकीर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। बिहार की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता और मजबूत होगी।
उन्होंने आगे जोड़ा कि अक़लियती कमेटी सरकार के हर सकारात्मक कदम में सहयोग करेगी और अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ को मजबूती से सरकार तक पहुंचाती रहेगी।

More Stories
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है
लखीमपुर खीरी 22 अप्रैल 26*लखीमपुर नगर में महिलाओं और युवतियों ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया,
लखनऊ 22 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*