पूर्णिया बिहार 19 मई 25*25.200 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। जिले के डंगराहा ओ०पी० को दिवा गश्ती के क्रम में सूचना मिली की एक बस में एक व्यक्ति सवार होकर पूर्णियाँ मोड़ की ओर से शराब लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल के द्वारा दालकोला चेक पोस्ट के पास वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के क्रम में पूर्णियाँ मोड़ की ओर से आ रहे एक बस को वाहन जाँच हेतू रोका गया तो, बस से उतरकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिन्हें साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश सिंह, उम्र 34 वर्ष, पिता सूबेदार सिंह, सा० बरुआड़ी, वार्ड नं0 05, थाना गायघाट (बेनिबाग), जिला मुजफ्फरपुर बताया। तत्पश्चात बस की तलाशी ली गई तो बस के सीट के नीचे से एक ब्लू एवं मैरुन रंग के बैग से कुल 25.200 लीटर विदेशी शराब किया गया। बरामद विदेशी शराब को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में डंगराहा ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही है।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*