पूर्णिया बिहार 18 मई 26 *पूर्णिया में खाद संकट नहीं, किसानों को जैविक खेती की सलाह*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
पूर्णिया बिहार । उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार, पूर्णिया में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।
*✦ जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद ✦*
बैठक में विधायक विजय खेमका (पूर्णिया सदर), विधायक कलाधर मंडल (रूपौली), विधायक नितेश कुमार सिंह (कसबा), सांसद पूर्णिया के प्रतिनिधि, विधायक अमौर व बायसी के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।
*✦ खरीफ 2026 का लक्ष्य ✦*
जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने बताया कि खरीफ 2026 में कुल 1,19,421 हेक्टेयर में फसल का लक्ष्य है। इसमें धान 1,08,024 हेक्टेयर, खरीफ मक्का 4,014 हेक्टेयर और अन्य फसल 7,382 हेक्टेयर में लगाई जाएगी।
*✦ अप्रैल-मई में हुई खाद आपूर्ति ✦*
अप्रैल-मई 2026 में यूरिया 3,720 MT के लक्ष्य के विरुद्ध 5,741.154 MT, डीएपी 1,572 MT के विरुद्ध 237 MT, एनपीके 2,082 MT के विरुद्ध 1,595 MT, एमओपी 491 MT के विरुद्ध 1,255 MT और एसएसपी 600 MT के विरुद्ध 535 MT प्राप्त हुई है।
*✦ जिले में खाद का पर्याप्त भंडार ✦*
जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में किसी भी उर्वरक की कमी नहीं है। किसानों के बीच अभी मांग भी कम है। जिले में उपलब्धता इस प्रकार है: यूरिया 11,676.554 MT, डीएपी 13,278.939 MT, एमओपी 6,118.844 MT, एनपीके 17,593.763 MT और एसएसपी 6,552.601 MT।
*✦ एनपीके के उपयोग पर जोर ✦*
विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनपीके का भंडार अधिक है। इसके सही इस्तेमाल के लिए किसानों में प्रचार-प्रसार जरूरी है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग के साथ जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
*✦ नैनो यूरिया का प्रदर्शन जरूरी ✦*
विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया व डीएपी कितना कारगर है, इसका किसानों के खेतों में प्रत्यक्षण कराकर अन्य किसानों को फायदा बताना चाहिए।
*✦ ड्रोन से छिड़काव को मिलेगा बढ़ावा ✦*
विधायक विजय खेमका ने कहा कि सरकार नैनो यूरिया व डीएपी को बढ़ावा दे रही है ताकि दानेदार यूरिया पर निर्भरता घटे। ड्रोन से खेतों में छिड़काव को बढ़ावा देने से समय पर कम लागत में काम होगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
✦════════════

More Stories
रीवा३ जुलाई २०२६ * सीधी हाईवे मुआवजा विवाद ने गरमाई सियासत, न्याय की मांग लेकर विधायक-सांसद की चौखट पर पहुंचे सैकड़ों किसान
पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे
कारगिल युद्ध विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित माँ भारती के अमर सपूत #कैप्टन_मनोज_पाण्डेय जी की #२७वीं_पुण्यतिथि(बलिदान दिवस) पर सादर नमन🙏व भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐।