कानपुर नगर19अगस्त26*समस्याएं बढ़ती जा रहीं, जिम्मेदार करते जा रहे किनारा,शहर बांटने चले हैं, अब नेता हो गए नकारा!*
*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर*विभागो द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम की आवाज नहीं, बल्कि अब कानपुर के बंटवारे की तस्वीर गढ़ी जा रही!*
*बढ़ती आबादी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के नाम पर अब कानपुर नगर को ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ में बांटने का प्रस्ताव सामने आया है। किदवई नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी के प्रस्ताव पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है और संबंधित रिपोर्ट 30 दिन के भीतर विधायक व विधानसभा सचिवालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।*
*प्रस्ताव आगे बढ़ा तो कानपुर का प्रशासनिक नक्शा बदल सकता है और दो अलग जिलों की व्यवस्था की राह खुल सकती है। लेकिन इस प्रस्ताव ने शहर की राजनीति और व्यवस्था पर बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है,क्या शहर बांटने से जनता की समस्याएं खत्म हो जाएंगी?*
*सड़कों की बदहाली, जलभराव, ट्रैफिक, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अवैध कब्जों और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रभावी लगाम की आवाज कमजोर क्यों है? जनता पूछ रही है,व्यवस्था सुधारने की जरूरत है या शहर का बंटवारा करने की?*
*विकास और जवाबदेही के मुद्दों पर ठोस कार्रवाई के बजाय अगर कानपुर को दो हिस्सों में बांटने की तस्वीर गढ़ी जा रही है, तो इस प्रस्ताव का वास्तविक फायदा आखिर आम जनता को कितना मिलेगा?*
*@all*

More Stories
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता
पंजाब19अगस्त26*अबोहर बार एसो. में महिला वकीलों के लिए दो पद आरक्षित, उपप्रधान व ज्वाइंट सचिव पद पर लड़ेंगी चुनाव