पूर्णिया बिहार 18 फरवरी25*जिलाधिकारी ने पूर्णिया कोषागार एवं स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगभग तीन घंटो तक कोषागार कार्यालय एवं वज्रगृह का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थिति पंजी अनुक्रमणिका पंजी, रोकड़ पंजी, आगत एवं निर्गत पंजी तथा विभिन्न पंजीयों का विस्तृत अवलोकन किया गया। जो आद्मतन एवं सुव्यवस्थित पाया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वरीय कोषागार पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पेंशन से संबंधित मामले जो स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के कार्यालय के कर्मियों का पेंशन भुगतान से संबंधित है।
जिसके लिए आवश्यक कागजात संबंधित DDO से समन्यव बनाकर समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
पेंशन का भुगतान जिस बैंक से हो रहा है। उस बैंक से भी समन्यव बनाकर ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ताकि पेंशनरों को समय भुगतान हो सके। पेंशन भुगतान में किसी प्रकार का विलंब नहीं हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 1 जनवरी 2025 से CFMS 2.0 बिहार में लागू हुआ है।
जिसके माध्यम से कर्मियों का वेतन एवं अन्य विपत्रों का भुगतान समय पर हो इसे सुनिश्चित करें।
स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया गया CCTV- 24 घंटे नियमित रूप से कार्य करे इसे सुनिश्चित करें और साथ ही समय-समय पर नियमित रूप से इसकी जांच करते रहने का निर्देश दिया गया।अग्निशमन यंत्र उपयुक्त स्थल पर हो इसे सुनिश्चित करें।
स्ट्रांग रूम परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि महालेखाकार पटना से प्राप्त अंकेक्षण प्रतिवेदन में उठाए गए आपत्तियों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करें।
मौके पर सहायक समाहर्ता रोहित कर्दम भा०प्र०से०, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव, भविष्य निधि पदाधिकारी श्री सुनील कुमार संत, कोषागार पदाधिकारी डा० संतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा कोषागार के सभी कर्मी मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता