पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कसबा: दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद अलर्ट, विसर्जन और रावण दहन स्थल का
मोहम्मद इरफान कामिल
ब्यूरो चीफ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
पूर्णिया | पूर्णिया जिले के नगर परिषद कस्बा में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर नगर परिषद कसबा पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन स्थल एवं रावण दहन स्थल का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, वार्ड संख्या 25 के पार्षद गौरव कुमार, वार्ड संख्या 13 के पार्षद मोहम्मद हसमत राही, APSWMO रवि कुमार, कनीय अभियंता अब्दुल लतीफ, सफाई पर्यवेक्षक प्रीतम तथा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
*रैंप और बैरिकेडिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश*
पूजा समिति के सदस्यों द्वारा विसर्जन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए घाट पर रैंप निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर कनीय अभियंता को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विसर्जन स्थल के चारों ओर मजबूती से बैरिकेडिंग कराने का आदेश दिया गया।
*15 फीट ऊंचे बांध पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था पर जोर*
निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थल के निकट स्थित लगभग 15 फीट ऊंचे बांध से संभावित खतरे को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सफाई पर्यवेक्षक को स्थल की नियमित साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नगर परिषद प्रशासन ने कहा है कि “पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को हर संभव सुविधा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए परिषद पूरी तरह कटिबद्ध है, सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी।
More Stories
कौशाम्बी 14अक्टूबर 26*भरवारी के कंपोजिट विद्यालय परसरा में बेटियों को सशक्त बनाने की अनोखी पहल*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, 2 लुटेरे और खरीदार दुकानदार धराया*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन