October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, 2 लुटेरे और खरीदार दुकानदार धराया*

पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, 2 लुटेरे और खरीदार दुकानदार धराया*

पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में मोबाइल झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, 2 लुटेरे और खरीदार दुकानदार धराया*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*एसपी के निर्देश पर बनी टीम ने रातों-रात की छापेमारी, 10 मोबाइल और बिना नंबर की पल्सर जब्त*
————————————
पूर्णिया, 14 अक्टूबर | के. नगर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अपराधियों समेत मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के 10 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
12 अक्टूबर को के. नगर थाना क्षेत्र के झील टोला फुटबॉल ग्राउंड के पास काले पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। इस संबंध में के. नगर थाना कांड सं. 321/26 दर्ज किया गया था।

*एसएसपी ने बनाई स्पेशल टीम, रात में ही मारा छापा*

वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी कर 13 अक्टूबर की रात दो बदमाशों को लूटे गए 2 मोबाइल के साथ धर दबोचा। तलाशी में अन्य कांडों में लूटे गए कुल 10 मोबाइल बरामद हुए।

*बिना नंबर की पल्सर और खरोंचा हुआ चेसिस*

जांच में पता चला कि बरामद पल्सर बिना नंबर प्लेट की है और उसका चेसिस नंबर खरोंचा हुआ है। अपराध में इसी बाइक का उपयोग किया जाता था। इस मामले में अलग से कांड सं. 325/26 दर्ज किया गया है।

*शहर में कई वारदात कबूली, एक अपराधी पहले भी जा चुका है जेल*

गिरफ्तार अपराधियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में कई झपट्टामारी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधी रूपेश कुमार पूर्व में कोढ़ा थाना से जेल जा चुका है। अन्य अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Taza Khabar