पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर 25* जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के सम्बंध में
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में अधिसूचना की तिथि को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया।
मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू होते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार से पूर्णिया के सातों विधानसभा क्षेत्र में नॉमिनेशन शुरू हो गया है ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार और आरक्षी अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि नामांकन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
सोमवार को पूर्णिया जिला के सातों विधानसभा में एक भी नॉमिनेशन नहीं हुआ है ।सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम कर रहे हैं। एनआर भी कट रहा है। उन्होंने कहा कि सारी चीजों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है । इसके अलावा कैश के लानें एवं लें जाने पर भी पूरी नजर है।
वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला में अब तक 15 कंपनी सीएपीएफ पहुंच चुकी है। सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा वाहन जांच और फ्लैग मार्च का काम लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा जिला में अंतर जिला बॉर्डर पर कुल 29 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जबकि दालकोला में अंतर राज्यीय चेक पोस्ट पर कुल चार चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां सीएपीएफ को तैनात किया गया है। सभी संदिग्ध लोगों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 139 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*