पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला की लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्ण डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के मरंगा थाना अंतर्गत कामाख्या स्थान ओ०पी० क्षेत्र में 09 सितंबर 2026 को एक महिला की लाश बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
घटना की गंभीरता एवं त्वरित उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णिया के द्वारा स्वयं घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर तत्काल उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु मार्गदर्शित किया गया।
कांड के उद्भेदन हेतु प्राप्त साक्ष्यों की समीक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों पर साक्ष्य संग्रह कर विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है।
इस कांड की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्ध कराई जा सकती है।

More Stories
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी
सुल्तानपुर 10सितंबर 26**दो सप्ताह बाद भी डीआरडीए कार्यालय में नए बाबूओं की नहीं हुई तैनाती,