July 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 10 जुलाई 26*जानकीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के 2 बाल अपचारी और 2 खरीददार गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 10 जुलाई 26*जानकीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के 2 बाल अपचारी और 2 खरीददार गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 10 जुलाई 26*जानकीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के 2 बाल अपचारी और 2 खरीददार गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार : जानकीनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का महज कुछ ही दिनों में सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने कांड संख्या 218/26 में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध करने के साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

*क्या था मामला*
बीते 7 जुलाई को झालीघाट निवासी विनोद प्रसाद यादव पिता जगदीश प्रसाद यादव के चोपड़ा बाजार स्थित किराए के मकान में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने घर से सोना, चांदी और अन्य कीमती जेवरात पार कर लिए थे। पीड़ित के आवेदन पर जानकीनगर थाना में बीएनएस की धारा 305 के तहत कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया था।

*कैसे हुआ उद्भेदन*
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया।

*चोरी का माल भी बरामद*
निरुद्ध बालकों की निशानदेही पर पुलिस ने मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा निवासी शिवशंकर स्वर्णकार पिता स्व. विश्वदेव स्वर्णकार की दुकान पर छापेमारी की। वहां से चोरी के जेवरात बरामद किए गए। इस मामले में सोना-चांदी खरीदने के आरोप में शिवशंकर स्वर्णकार और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस की कार्रवाई जारी*
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद सामान को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकीनगर थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत है, वहीं आम जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Taza Khabar