पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*पूर्णिया में मद्य निषेध का बड़ा एक्शन, 33 लीटर शराब-कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार /* पूर्णिया में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के सख्त निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जिले भर में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 19.560 लीटर विदेशी शराब, 10.350 लीटर देसी चुलाई शराब और 3 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल BR-11BK-4125 को भी जब्त कर लिया गया है।
*डालकोला से लेकर बनमनखी तक एक साथ छापा*
सबसे बड़ी कार्रवाई डालकोला चेकपोस्ट पर हुई, जहाँ वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं के.नगर के बसहा वार्ड-11 में गुप्त सूचना पर छापा मारकर टीम ने 3 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को दबोचा।
इधर सदर के गुलाबबाग में 2.250 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर पकड़ी गई, तो धमदाहा के भोटिया गांव में 4.600 लीटर शराब के साथ दूसरी महिला को गिरफ्तार किया गया। बनमनखी चीनी मिल के पास भी 3.500 लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी हत्थे चढ़ गया।
मद्यनिषेध विभाग ने साफ कहा है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा।
*प्रशासन की अपील – सूचना दें, नाम गुप्त रहेगा*
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या कफ सिरप की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत मद्यनिषेध विभाग को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
More Stories
लखनऊ 4 अक्टूबर 26*चौक पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर4 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव के आह्वान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।