पूर्णिमा बिहार 30 जनवरी* कोविड शहीद दिवस: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया, बिहार – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पूर्णिया ने आज 30 जनवरी को “कोविड शहीद दिवस” के रूप में मनाया। इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
IMA के अनुसार, देशभर में 2000 से अधिक चिकित्सकों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए। इन अमर शहीद चिकित्सकों की स्मृति में IMA हॉल, पूर्णिया में शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक कैंडललाइट ट्रिब्यूट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सक समुदाय एवं गणमान्य नागरिकों ने मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर IMA पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने देश की स्वास्थ्य सुरक्षा को गंभीर चुनौती दी थी। इस अभूतपूर्व संकट की घड़ी में आधुनिक चिकित्सा के चिकित्सक अग्रिम पंक्ति में डटकर खड़े रहे और समाज की सेवा करते हुए अनेक चिकित्सकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया
IMA पूर्णिया ने समाज से अपील की कि वे शहीद चिकित्सकों के योगदान को सदैव स्मरण रखें और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदना प्रकट करें। इस अवसर पर IMA पूर्णिया के सचिव डॉ. प्रिंस पंकज, कोषाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली6मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*