पुणे महाराष्ट्र04फरवरी*7 मजदूरों की मौत: निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ बड़ा हादसा, 3 की हालत गंभीर*
महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात हुए बड़े हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज जारी है. घटना पुणे के येरवडा थाना क्षेत्र की है. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रोहिदास पवार ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे के मुताबिक हादसा येरवडा के शास्त्री वाडिया बंगले के पास हुआ. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था. इस दौरान पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकर स्लैब गिर गया. कमिश्नर ने आगे बताया कि स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी. जाली के सहारे खड़े मजदूर काम पर लगे हुए थे. अचानक यह लोहे की विशालकाय जाली काम रहे 10 मजदूरों पर गिर पड़ी.

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*