पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*
पुणे *महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को शिरूर तालुका के एक स्थान से गांजा और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरावती जिले के निवासी समीर पुरुषोत्तम राउत (24) और अजय जगदीश मोहिते (30) के रूप में हुई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
लखनऊ 26 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*