*बड़ी खबर*
पटियाला28अप्रैल26*पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोटक लगाते समय हुए धमाके में “अपराधी” की हुई मौत*
पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा इलाके में सोमवार देर रात रेलवे ट्रैक पर विस्फोट करने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना हरियाणा के साथ शंभू सीमा के पास हुई। शंभू और राजपुरा के बीच बोथोनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रात करीब 10 बजे विस्फोट हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और धमाके में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी। विस्फोट स्थल पर एक क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस का मानना है कि मृतक ही रेल पटरी पर विस्फोटक लगा रहा था, तभी हुए धमाके में उसकी मृत्यु हो गई। विस्फोट से रेल पटरी को भी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल से तार, दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे पंजाब में रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस के पास कल रात एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट की सूचना आई थी शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर यह ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। हम मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि यह लो इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं बल्कि डेटोनेशन का एक प्रयास था। रेल पटरी को उड़ाने की कोशिश करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन जिले के गांव पंजवार निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस घटना को एक बड़ी साजिश मान रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 *दुर्गा पूजा को लेकर पूर्णिया प्रशासन अलर्ट: SDM और SDPO ने देर रात तक किया पंडालों का निरीक्षण*
उत्तराखंड 15 अक्टूबर 26*समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी का पीराने कलियर ज़ोरदार स्वागत किया गया।*
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*