नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में लोकभवन की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई।
प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप वर्तमान में विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में कृषि संचार विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले 24 वर्षों से अधिक समय से कृषि संचार, कृषि विस्तार और शिक्षण पद्धति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
प्रो. कश्यप को शैक्षणिक और शोध कार्यों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें “मंथन पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें भारत, दक्षिण एशिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को सशक्त बनाने के लिए जूरी च्वाइस श्रेणी में विशेष पहचान मिली।
वे विभिन्न प्रशिक्षण एवं शिक्षण कौशल विकास कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कृषि संचार, कृषि विस्तार, कृषि शिक्षा, प्रशिक्षण पद्धति और शिक्षण पद्धति जैसे विषयों पर उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन किया है।
नए कुलपति नियुक्त होने पर पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचकर प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रो. कश्यप को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
लोटनी ने कहा कि प्रो. कश्यप के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और कृषि नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस दौरान लालकुआँ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान वार्ड नंबर-2 के सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल, युवा समाजसेवी पंकज पांडेय, निशांत गिरी और वरुण पाठक भी मौजूद रहे। सभी ने नए कुलपति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
मैहर28अप्रैल26*‼️गर्मी में जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना: हमारी संवेदनशील जिम्मेदारी,,रवींद्रसिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।
पटियाला28अप्रैल26*पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोटक लगाते समय हुए धमाके में “अपराधी” की हुई मौत*