पटना08जून2023*महिला पहलवानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी का महाधरना*
*कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की अविलम्ब गिरफ्तारी हो*
***********************************************
महिला पहलवानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जाप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया. साथ ही जन अधिकार पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग भी की.
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री को शर्म क्यों नहीं आती?
जो पहलवान बेटियां दुनिया में भारत का नाम रौशन करती हैं, वह अपने साथ यौन उत्पीड़न का खुलकर आरोप लगा रही हैं, और धरना दे रही है। पीएम अपने बलात्कारी मानसिकता के सांसद पर कारवाई नहीं कर रहे हैं! यही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ? धिक्कार है. जन अधिकार पार्टी 15 जून से देश के बेटियों के सम्मान के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. पहलवानों को बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई कराने के लिए धरना देना पड़ रहा है। यह बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल पद से हटाना चाहिए। उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए.प्रधानमंत्री का महिला पहलवानों के पर एक शब्द नहीं बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है.
जाप राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने धरना स्थल को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के हालात अच्छे नहीं हैं. बेटियां धरने पर न्याय के लिए बैठी है वहीं मणिपुर जल रहा है. जन अधिकार पार्टी इस देश विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी.
धरना स्थल पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक भाई दिनेश,जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रधान महासचिव अवधेश लालू, प्रधान महासचिव जावेद इकबाल खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यनरायन सहनी, राष्ट्रीय महासचिव युवाशक्ति पंकज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला विभा देवी, पटना पूर्वी जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव, पटना पश्चिमी जिला अध्यक्ष टिंकू यादव, महानगर अध्यक्ष आदि मेहता, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू दानवीर,छात्र प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, युवा शक्ति अध्यक्ष तबरेज नेयाजी, अनिल यादव ,नीतीश कुमार सिंह, शशांक कुमार मोनू, ने धरना को सम्बोधित किया. मौके पर पार्टी सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
More Stories
लखनऊ28 अक्टूबर 2026*यूपी के श्रमिकों को दिवाली से पहले बढ़ी मजदूरी।*
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुंबई 28 अक्टूबर 26*कृषि बाजार : पालघर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एग्री मार्केट, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी*