पटना बिहार17अगस्त23*अरविंद केजरीवाल ने किया मेक इंडिया नं-1 पत्रिका का विमोचन।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी मीडिया सेल, बिहार द्वारा निर्मित पत्रिका, ‘‘मेक इंडिया नं-1’’ का विमोचन अपने कर कमलों से किया। ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की परिकल्पना दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरस्त परिकल्पना है।इस पत्रिका में भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाने की परिकल्पना एवं प्रयासों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी है।
भारत की सभ्यता कई हजार साल पुरानी हैI एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया के अंदर बजा करता था हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर एक देश बनाना है। इस मिशन की शुरूआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 अगस्त 2022 को की थी मिशन के एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी, मीडिया सेल बिहार ने एक पत्रिका का प्रकाशन किया जिसका विमोचन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया।
इस अवसर पर बिहार के चुनाव प्रभारी सह दिल्ली में बादली विधानसभा के विधायक अजेश यादव, बिहार के मीडिया प्रभारी सह ‘मेक इंडिया नंबर-1’ के संपादक राजेश सिन्हा, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश, आप के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र चैधरी, युवा नेता दिव्यांशु शेखर, सोनिया सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थें।
संवाददाता:- मो० इमरान अली
न्यूज़ यूपी आज तक
रोहतास, बिहार
मोबाइल :+919852809786,,+9110053317

More Stories
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में