पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज
बारिश के कारण हो गया था जलभराव
अबोहर, 7 अगस्त (शर्मा/सोनू) : लगातार हुई बारिश के कारण अबोहर के वाल्मीकि चौक क्षेत्र में सीवरेज जाम होने से जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या की सूचना मिलते ही मेयर पति नरेश वधवा एवं पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा मौके पर पहुंचे और नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल सीवरेज की सफाई कर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम सीवरेज को खुलवाया, जिसके बाद जमा बरसाती पानी की निकासी शुरू हो गई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि जलभराव के कारण पैदल चलना और वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी परेशानी टल गई। मेयर पति नरेश वधवा ने कहा कि शहर में बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव या सीवरेज संबंधी समस्या की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीमें तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान स्थानीय निवासी भी मौके पर मौजूद रहे और त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
फोटो:4, सीवरेज खुलवाते नेतागण।
More Stories
शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*