पंजाब30नवम्बर2022*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने व उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी रोहित नायक उर्फ मिन्नू नायक पुत्र बीरबल राम वासी 1डी बड़ी उडक़ी जिला गंगानगर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी दिनों से फरार था। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने नाबालिग लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 112, 7.11.22 भांदस की धारा 363, 366ए व 376 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लडक़ी को 164 के बयानों के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। लडक़ी की मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की गई है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*