पंजाब30जून*थाना बहाववाला पुलिस ने 1350 नशीली गोलियों व कार सहित दो को काबू किया
अबोहर, 30 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, चौकी पटीसदीक प्रभारी मनजीत सिंह दौराने गश्त सीतोगुन्नो की तरफ जा रहे थे कि एक कार हरियाणा मार्का नंबर आती दिखाई दी। जब कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 1350 नशीली गोलियां बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप नागपाल पुत्र मदन लाल वासी शाह सतनामपुर सिरसा हरियाणा, गौरी सिंह उर्फ गौरा पुत्र गुरजंट सिंह वासी इंदिरा नगरी, मंडी डबवाली जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला मे मुकदमा नं. 68 29.06.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जायेगा कि गोलियां कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करना थी।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल