पंजाब27जुलाई*भाई कन्हैया जी सेवा सम्मान पत्र दे कर नौजवानों को किया गया सम्मानित
सडक़ हादसों में घायलों की मदद की जाए- एस. एस. पी. फाजिल्का
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा): सीनियर पुलिस कप्तान फाजिल्का भुपिंदर सिंह के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत सडक़ हादसों में घायल हुए लोगों की प्राथमिक सहायता देने वालों नौजवानों को आज डी. एस. पी. डी सुखविंदर सिंह द्वारा भाई कन्हैया जी सेवा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके डी. एस. पी. डी सुखविंदर सिंह द्वारा आम लोगों से अपील की, कि कोई भी व्यक्ति यदि सडक़ हादसो में घायल हो जाता है, तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, जिससे किसी कीमती मानवीय जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सडक़ी हादसे में घायलों को प्राथमिक सहायता देता है, तो उसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी बल्कि उसे पंजाब सरकार द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि वह किसी भी घायल की मदद करते हैं तो वह अपना नाम पुलिस कंट्रोल रूम या किसी भी पुलिस कर्मचारी के पास दर्ज करवा सकते हैं, जिससे आने वाले समय में उन को मान- सम्मान दिया जा सके। आज इस प्रोगराम में रमनदीप कम्बोज, सोनू अहूजा, चन माही को सम्मानित किया गया। इस मौके ट्रैफिक जिला प्रमुख सब इंस्पेक्टर कश्मीर लाल, मुख्य मुंशी सुरिंदरपाल कम्बोज, पंजाब होमगार्ड का जवान सुखमंदर सैनी आदि मौजूद थे।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली5अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*